हरिद्वार, जनवरी 6 -- सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ दुर्घटना के दौरान त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने पतंजलि विवि में प्रशिक्षण शिविर लगाया। इस कार्यक्रम में एनसीसी और एनडीआरएफ का संयुक्त सहयोग रहा। प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारण, दुर्घटना के बाद अपनाए जाने वाले सुरक्षित व्यवहार, गोल्डन आवर की महत्ता और घायलों को सुरक्षित तरीके से निकालने की जानकारी दी गई। प्राथमिक उपचार, सीपीआर, रक्तस्राव रोकने और स्ट्रेचर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने आपदा और सड़क दुर्घटना में पहली प्रतिक्रिया के मानक प्रोटोकॉल का प्रदर्शन किया। एआरटीओ नेहा झा ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आखिर में नशे में वाहन न चलाने की शपथ दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.