रांची, अप्रैल 14 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड के समीप सोमवार रात करीब नौ बजे एक वाहन की चपेट में आने से जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा के कैंबो महुआटोली निवासी 35 वर्षीय प्रकाश मिंज (पिता समुंदर मिंज) के रूप में हुई है, जो झारखंड जगुआर में कार्यरत थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजीत उरांव और एएसआई अक्षय कुमार सिंह सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश मिंज सोमवार रात बाइक से रांची की ओर जा रहे थे, तभी पावर ग्रिड के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.