सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत, मुकदमा
कौशाम्बी, मई 23 -- करारी थाना क्षेत्र के चक सैयद अलीपुर गांव की उर्मिला देवी पत्नी मान सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को उसका बेटा अमित कुमार अपने दोस्त लवलेश निवासी पिंडरा सहाबनपुर के साथ बाइक लेकर किसी काम से सैनी जा रहा था। मंझनपुर क्षेत्र में पतौना पुल के समीप विपरीत से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। पीड़िता के मुताबिक, हादसे में उसके पुत्र और दोस्त लवलेश को गंभीर चोटें आई थीं। बाद में इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई थी। लवलेश का अभी भी इलाज चल रहा है। क्रिया-कर्म के बाद शुक्रवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.