समस्तीपुर, फरवरी 26 -- पूसा। पूसा बाजार में बीते 17 फरवरी की देर शाम बाइक दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत ईलाज के दौरान पटना में हो गई। बुधवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर लाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उसके 12 वर्षीय पुत्र आशु कुमार ने दी। मृतक धोवगामा पंचायत के वार्ड-13 निवासी सोनेलाल राम का पुत्र प्रभु राम(37) है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालो का रो-रोकर बुरा है। स्थानीय मुखिया राजीव कुमार ने बताया कि घर में माता-पिता, पत्नी दीपमाला देवी समेत 3 बेटी व 1 पुत्र आशु कुमार है। बीते दिन कार्य करके घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप् से जख्मी हो गया। बाद में अनुमंडल अस्पताल, पूसा, समस्तीपुर, दरभंगा से रेफर होकर पटना में भर्ती कराया गया । जहा...