सड़क दुर्घटना में जख्मी की इलाज के दौरान मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में जख्मी संतलाल पासवान (50) की इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई। वह, सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव का रहने वाला था। 25 अगस्त की शाम वह साइकल से परिचित अजय पासवान के साथ घर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। घटना में संतलाल और अजय जख्मी हो गए। घटना के बाद संतलाल को एसकेएमसीएच और अजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान संतलाल ने दम तोड़ दिया, जबकि अजय का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा मामले में मृतक के पुत्र दिलीप कुमार का मेडिकल पुलिस को बयान दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.