बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बीहट। सड़क दुर्घटना में जख्मी अमीन बीहट निवासी 75 वर्षीय सत्यनारायण पांडेय की इलाज के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गई। श्री पांडेय गत 7 अप्रैल को बाइक से बीहट से हाजीपुर जाने के क्रम में जीरोमाइल ओपी क्षेत्र के एनएच-31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और तब से जीवन मौत से जूझ रहे थे। वे मूलरूप से चैता के निवासी थे और बीहट में घर बनाकर रह रहे थे। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री पांडेय बीहट व आसपास के क्षेत्रों में करीब पांच दशक से अमानत कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.