दुमका, अप्रैल 27 -- जामा। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा-पालाजोरी मुख्य मार्ग पर जामा गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान जामा गांव निवासी रबिना कुमारी 14 वर्ष के रूप में हुई है। वह रामू राय एवं प्रतिमा देवी की पुत्री थी। जानकारी के अनुसार रबिना पालाजोरी रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर जा रही थी। इसी दौरान कंटेनर ट्रक जेएच 09 जेड 8225 की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- मदारपुर में हाइवा ने दो युवकों को रौंदा, युवक की मौत सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर न्याय का भरोसा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.