सोनभद्र, मई 31 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में शनिवार रात सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। जुड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय सरस्वती पत्नी शंकर, 12 वर्षीय प्रीति पुत्री धर्मेंद्र, 38 वर्षीय जितेंद्र पुत्र शंकर, मुसरधारा गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश पुत्र बलिराम, 35 वर्षीय दुर्गावती पत्नी राजेश, सात वर्षीय सृष्टि पुत्री राजेश दो बाइकों पर बैठकर किसी विवाह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मिर्जापुर जिला के मड़िहान क्षेत्र में गए थे। रात में सभी लोग घर वापस लौट रहे थे कि धुरकरी गांव में खुदाई किए हुए सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे सभी लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से सभी को घोराव...