सुल्तानपुर, मई 13 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुए बालक के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में घायल नौ वर्षीय बालक का इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हनीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मोहम्मद जैन उर्फ फैजान बीते 9 मई की शाम गांव के चौराहे से घर लौट रहा था। इसी दौरान गोसैसिंहपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...