जामताड़ा, मई 8 -- नारायणपुर। नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह और दुलाडीह के समीप हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गया। पहली सड़क दुर्घटना नारायणपुर करमाटांड मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के लोहारंगी-मुर्गाडीह पुल के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जिसमें इस सड़क दुर्घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- जगन्नाथपुर: अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीरपहली सड़क दुर्घटना पहली घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह गांव निवासी परेश हांसदा के पुत्र रंजीत हांसदा (उम्र करीब 25वर्ष) बाइक से थाना क्षेत्र के लोहारंगी गांव गया था। जहां से बाइक सवार युवक अपने घर थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक नारायणपुर करमाटांड मुख्य सड़क मार्ग...