लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के कैमो के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के बीच हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में रघुटोली निवासी बुद्धदेव उरांव का 21 वर्षीय पुत्र कुलदीप उरांव, मनहो टोंगरी टोली निवासी जतरु लोहरा का 20 वर्षीय पुत्र मुकेश लोहरा, कैमो केंद टोली निवासी बुदा उरांव की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू उरांव तथा पतरातू निवासी दिलेश्वर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र संतोष सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पतराटोली की ओर जा रहा था, इसी दौरान कैमो के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा और मोटर...