पलामू, दिसम्बर 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में मौत के कारण बिखरते परिवारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सिंगरा मोहल्ले में सोमवार को दिन में हाइवा की चपेट में आ जाने से विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पंजरी गांव निवासी और वर्तमान में शहर के गायत्री मंदिर रोड निवासी 31 वर्षीय राहुल पाठक की मौत हो गई है। राहुल पाठक, विश्रामपुर स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी कॉलेज में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत था। उसकी शादी गत 29 नवंबर को हुई थी। 30 नवंबर को चौठारी अनुष्ठान हुआ था। अंतिम संस्कार सोमवार की शाम में मेदिनीनगर के राजा हरिश्चंद घाट पर किया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राहुल पाठक को तत्काल मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच पहुंचाया गया था परंतु उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। एमआरएमसीएच में ऑन ड्यूटी डॉक्टर उसे मृत ...