गंगापार, दिसम्बर 5 -- सड़क दुर्घटना में घायल हलवाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता ने शुक्रवार को थरवई पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। शिवकुटी थाना क्षेत्र के चैथम लाइन, ओल्ड कैंट निवासी 27 वर्षीय शनि भारतीय पुत्र ईश्वर चंद्र भारतीय हलवाई का काम करता था। वह सोमवार के शाम 6 बजे बाइक से अपने मित्र सूरज कुमार पटेल को बैठाकर थरवई थाना क्षेत्र के मलाकमय भैसाही गांव अपने मौसी के घर जा रहा था। वह बाइक से गारापुर- सिकंदरा मार्ग पर तकिया गांव के सामने पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे अप्पे वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को एंबुलेंस से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर शनि भारतीय की मंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.