गढ़वा, मई 27 -- मेराल। सड़क दुर्घटना में घायल थानांतर्गत तीसर टेटूका गांव निवासी सहायक शिक्षक शमीम अंसारी की मौत हो गई। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमरवा दामर के सहायक अध्यापक थे। मंगलवार को पत्नी के साथ गढ़वा आने के क्रम में कल्याणपुर पेट्रोल पंप के पास गाय को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर गिर गए थे। उसे पति-पत्नी घायल हो गए थे। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत मेदिनीनगर के अस्पताल में हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...