सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत
सीवान, जुलाई 28 -- सिसवन। सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों व विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। मृत शिक्षक रामगढ़ निवासी दीनानाथ मल्लाह का पुत्र काली प्रसाद थे । वे रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के किसान मजदूर उच्च विद्यालय टारी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। घटना 17 जुलाई की है। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप रामगढ़ व चांदपुर मुख्य मार्ग पर देर शाम में विद्यालय से घर साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उन्हें रौंद डाला, जिससे वे लहुलुहान हो गए और घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से शिक्षक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.