लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- क्षेत्र के गांव मियांपुर के पास स्कूटी से घर जा रहे व्यापारी को वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया था, जिसे इलाज के लिए बरेली भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कस्बा के व्यापारी मोनू गुप्ता 45 वर्षीय अपनी स्कूटी से 2 दिन पहले अनाज खरीदने मियापुर गए थे। वापस निकलते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर उनको मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर परिजन शाहजहांपुर लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए बरेली भेजा गया। मंगलवार देर रात लखनऊ इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे अबोध दो पुत्रियां नित्या, पावनी और पत्नी पूर्ति गुप्ता को रोते बिलखते छोड़ गया है। पत्नी के सामने जीवन यापन के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.