सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाई
गुड़गांव, जून 19 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की जान बचाई है। सड़क हादसा होने की सूचना मिलने के चार मिनट के अंदर ईआरवी-235 पहुंच गई। ईआरवी पर कार्यरत पुलिस कर्मियों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल करवाया। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर घामडौज टोल प्लाजा के समीप सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया था। ईआरवी पर तैनात ईएचसी संजय, सिपाही संदीप और एसपीआर शमीम खान ने सूचना मिलने के बाद बिना देरी के चार मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने के बाद व्यक्ति को अस्पताल में पहुंचाया। गुरुग्राम पुलिस ने आग्रह किया है कि आपातकालीन परस्थितियों में डॉयल 112 सेवा का इस्तेमाल करें।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.