बांका, नवम्बर 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बांका पथ पर कुंडा पुल के समीप मंगलवार की शाम में कार के धक्के से घायल अज्ञात वृद्ध महिला की देर रात इलाज के दौरान रेफरल अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि उनके निधन के बाद उनकी पहचान ढोभरा जनकपुर गांव के स्व तपेश्वर मंडल की पत्नी कोयली देवी (65) के रूप में हुई। मृत महिला की पहचान होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी एवं गांव के वार्ड सदस्य को दी। सूचना मिलने पर मृतका के इकलौते पुत्र बिशो मंडल अपने परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे तथा शव से लिपट कर रोने बिलखने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का परिवार काफी ग़रीब है तथा किसी तरह गुजर-बसर करता है। मृतका को एक पुत्री भी है जो अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है। वृद्ध महिला गरीबी के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.