फिरोजाबाद, मार्च 11 -- जनपद एटा क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर टूला निवासी 40 वर्षीय भगवती प्रसाद पुत्र एदल सिंह 2 मार्च को जनपद एटा के थाना सकरौली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा में प्राइवेट अस्पताल ले गए। उसकी मंगलवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर अपने घर पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.