जामताड़ा, जनवरी 24 -- करमाटांड़,प्रतिनिधि। करमाटांड़-जामताड़ा मुख्य सड़क पर पिंडारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप निर्माणाधीन आरओबी के पास बने खतरनाक डायवर्सन और सड़क के बीचोबीच रखे मिट्टी के ढेर की वजह से बीते शुक्रवार की रात एक बाइक चालक असंतुलित होकर करीब 10-15 फीट दूर जा गिरा। गड्ढे में गिट्टी व नुकीले पत्थर निकले होने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक गुड्डू रवानी को निजी वाहन से इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी गुड्डू रवानी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिंडारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप बीते करीब दो वर्षों से आरओबी निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल आरओबी का काम जमीन अधिग्रहण के पेंच में फंसे होने के कारण बंद है। हालांकि आरओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.