गोरखपुर, मार्च 16 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर-खलीलाबाद मार्ग पर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रिठुआखोर निवासी चंद्रिका का पुत्र चंदन तीन मार्च को बाइक से खलीलाबाद से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में निबरहर गांव के पास एक कबाड़ की दुकान के सामने दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में चंदन को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.