बोकारो, मार्च 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मोदीडीह निवासी विनोद शर्मा की कुछ दिन पूर्व मामरकुदर के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद शनिवार शाम को मौत हो गया। बताया जाता है कि वह ड्यूटी खत्म कर घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बोकारो के बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार शाम उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यू की खबर के बाद परिजनों ने कंपनी के गेट के समक्ष धरने पर बैठ गए। जिसके बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से साकारात्मक वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.