प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना फतनपुर के स्वरूपुर नौडेरा निवासी हरिश्चन्द्र का 41 वर्षीय पुत्र रामदास गुरुवार रात करीब 9 बजे को सुवंसा बाजार गए थे। घर वापस लौटते समय सुवंसा बड़ी नहर के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।गंभीर रूप से घायल होने पर गौरा अस्पताल लाया गया। जहां से ट्रामा सेंटर रानीगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने रामदास को मृत घोषित कर दिया। फतनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- अररिया: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 32 वर्षीय बढ़ई मिस्त्री की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...