चंदौली, अप्रैल 1 -- चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथ गांव के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गइ। युवक घर से चकिया जा रहा था। चकिया कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव निवासी विवेक सिंह अपने दोस्त दिग्विजय के साथ चकिया जा रहा था। इसी दौरान रघुनाथपुर गांव के चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में विवेक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची चकिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...