सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध
गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता । खोराबार क्षेत्र के लालपुर टीकर स्थित बीस बिगहा निवासी बुद्धिराम निषाद की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों के साथ डांगीपार मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। ग्रामीण दुर्घटना से जुड़े मामले में कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सहायता की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और जाम नहीं लग सका। इसी दौरान गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.