गिरडीह, दिसम्बर 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा गांव के पास पिछले गुरुवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए पतालडीह गांव के युवक दीपक कुमार 22 की इलाज के क्रम में रांची में सोमवार रात के अंतिम प्रहर करीब तीन बजे निधन हो गया। घटना की सूचना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया कि गुरुवार देर शाम दीपक एवं इसी गांव के राम विनय सिंह बाइक से अपना घर लौट रहा था। इसी क्रम में चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग में मकडीहा गांव के पास ट्रेलर के चपेट में आ गया। जिसमें घटनास्थल पर ही राम विनय सिंह 25 की मौत हो गई थी। वहीं दीपक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। चिंताजनक स्थिति को देखते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.