सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
मैनपुरी, मार्च 24 -- बेवर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एनएच-34 पर ग्राम झंडेहार के सामने रविवार शाम सड़क दुर्घटना में घायल महिला की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना कोतवाली मैनपुरी के मोहल्ला बागवान निवासी सुमनलता पत्नी चंद्रशेखर नवीगंज से वापस लौट रही थी। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें 41 वर्षीय सुमनलता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन फानन में घायल को सी एचसी बेवर लेकर आई। जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान सुमनलता की मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चे 18 वर्षीय स्वीटी, 16 वर्षीय ब्यूटी, 13 वर्षीय बेटू है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.