दुमका, अप्रैल 1 -- दुमका। साहिबगंज-गोविंदपुर मुख्य हाईवे पर मसलिया थाना क्षेत्र के छोटा चापुड़िया गांव के पास कार व बाइक की टक्कर में घायल महिला की धनबाद ले जाने के दौरान आने रास्ते में मौत हो गई, जबकि एक महिला का इलाज चल रहा है। यह घटना सोमवार को हुई थी। घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि बाइक में सवार मृतक की पत्नी सहित दो महिला जख्मी हो गई थी। मृतक की पत्नी का इलाज चल रहा है। बता दें कि सोमवार दोपहर आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीआर 01 डीजे 0623 नंबर की बलेनो कार और जेएच 04 एस 9935 नंबर की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक चालक 55 वर्षीय कमीशन हेम्ब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.