छपरा, मार्च 22 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज को रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल में शनिवार को हुए विवाद को अस्पताल प्रशासन ने सिरे से खारिज करते हुए इसे 'खुराफाती दिमाग की उपज' बताया है। मामले की जांच के बाद डीएस डॉ. के एम दुबे ने स्पष्ट किया कि अस्पताल की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। मरीज के परिजन स्वयं डॉक्टर से कहकर मरीज को हायर सेंटर रेफर कराये हैं। कुछ लोग इसको दूसरा रूप दे रहे हैं । मैंने मामले की खुद जांच की है। भेल्दी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी गोविंद शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार को दुर्घटना के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू किया और स्थिति को देखते हुए उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया। इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.