बांका, अप्रैल 19 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पौकरी पंचायत स्थित भलूआ गांव के एक आशा कार्यकर्ता की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक आशा देवी (40) पति नरेश मंडल उक्त गांव की हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि तारापुर - खेसर जिलानी सड़क पर मंझगांय के समीप दो दिन पूर्व की घटना है। बताया कि शंभूगंज से वापस घर लौटने के दौरान उक्त मोड़ के समीप अचानक सड़क पर ब्रेकर रहने के कारण बाइक असंतुलित हो गया। बाइक के पिछे बैठी गीता सिर के बल सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने अचेतावस्था में आशा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। सीएचसी में इलाज कर रहे अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.