सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत
सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- परसौनी। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत अंतर्गत सुंदरगामा पुल के समीप गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान दरभंगा में मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल है। मृतका की पहचान विधाता टोला वार्ड 02 निवासी 60 वर्षीय दिव्या देवी, पति विंदेश्वर पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल मुन्नू पासवान का इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मां-बेटे स्कूटी से परशुरामपुर सेे घर लौट रहे था। इसी दौरान सुंदरगामा पुल के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बेकाबू बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.