पलामू, अगस्त 29 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाब गांव निवासी सरयू राम के 28 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार की शुक्रवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में घायल सुधीर का इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही घर में मातम छा गया। मृतक की पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार पेशे से चालक सुधीर कुमार गत 26 अगस्त की रात में औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र स्थित दोस्ताना होटल के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सुधीर क...