रुडकी, फरवरी 3 -- लक्सर-रायसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। गंभीर हालत में उसका देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बिजनौर जनपद के थाना मंडावर के रायपुर गांव निवासी शमशेर अपने साथी के साथ बाइक से गांव वापस लौट रहा था। इसी बीच लक्सर-रायसी मार्ग पर बाणगंगा नदी के पुल के ऊपर एक ट्रक ने उनको कुचल दिया था। इसमें शमशेर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि उसके साथी की पहचान नहीं हो सकी थी। दुर्घटना में उसके साथी के पैर भी पूरी तरह से कुचल गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.