बलिया, मई 9 -- बलिया। सड़क दुर्घटना में घायल पकड़ी थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी 18 वर्षीय सर्वजीत पांडेय की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात वाराणसी में मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि सर्वजीत के बड़े भाई अंकित की शुक्रवार को बारात जानी थी। दोनों भाई एकभीटिया गांव की चट्टी से दाढ़ी बनवाकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार दूल्हा और उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने छोटे भाई को रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बरात निकलने से पहले सड़क हादसे में दूल्हा और भाई घायल दूल्हे का इलाज कराने के बाद बारात निकली और घायलावस्था में ही किसी प्रकार शादी की रस्म पूरी हुई। इसी बीच रात में वाराणसी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.