दुमका, अप्रैल 29 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में घायल शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत होने पर महाविद्यालय में मंगलवार को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धाजंलि दी गई। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में सेमेस्टर वन में नामांकित छात्र सरसडंगाल के तूफान अंसारी 6 मार्च को शिकारीपाड़ा से सेमेस्टर वन की परीक्षा देने सरसाजोल स्थित डिग्री मॉडल कॉलेज गया था कि राजबांध व सरसाजोल के बीच तीखे मोड़ के पास अज्ञात वाहन द्वारा चकमा दिए जाने के बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता अस्पताल ले जाया गया था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- टेम्पो और पिकअप की टक्कर में 5 परीक्षार्थी सहित सात घायल घटना से छात्र संघ एवं महाविद्यालय परि...