गया, मार्च 5 -- गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोहैपुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की इलाज के दौरान पटना में सोमवार सुबह मौत हो गई। मृत छात्र की पहचान सोहैपुर गांव निवासी मिथिलेश मिस्री के बड़े पुत्र सिद्धार्थ शर्मा के रूप में हुई है। शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। बताया जाता है कि सिद्धार्थ एमवीए पब्लिक स्कूल, भूसूंडा में पांचवीं कक्षा का छात्र था। 2 मार्च को वह अपने नए मकान कैलाशपुरी कॉलोनी से सोहैपुर गया था। वापस लौटने के दौरान सोहैपुर मोड़ के पास एक पिकअप वैन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे पटना के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 3 मार्च की सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...