बिजनौर, जून 9 -- मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हुए चिकित्सक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव ताजपुर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक की पुत्री की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार 45 वर्ष रविवार सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे कि एक बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार कर गम्भीर घायल कर दिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार की शाम दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल चिकित्सक की उपचार के दौरान मौत, कोहराम मृतक की पुत्री पलक भारती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा ...