कौशाम्बी, फरवरी 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी जुगराज पाल ने बताया कि उसके पिता इंदर लाल किसानी करते थे। 16 दिसंबर 2025 को वह किसी काम से साइकिल लेकर सैनी इलाके के कनपुरवा चौराहा जा रहे थे। कनपुरवा चौराहा से पहले नहर के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित के पिता की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। क्रिया-कर्म के बाद मृतक के बेटे ने पुलिस को तहरीर दिया। सैनी पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.