छपरा, अप्रैल 7 -- दाउदपुर (मांझी)। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर की पटना में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृतक प्रियांशु कुमार महतो शीतलपुर पंचायत के टांड़ी टोला निवासी सुनील महतो का इकलौता पुत्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह रविवार की शाम वह अपने पड़ोसी दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी धर्मपुरा नहर के पास दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे पहले एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से छपरा, उसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। तीन दिन जीवन और मौत के बीच संघर्ष के बाद प्रियांशु अपनी जंग हार गया। उसकी मौत के बाद पिता समेत माँ रेखा देवी व बहन समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार समेत मुहल्ले में मातम छा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.