सड़क दुर्घटना में घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत
दुमका, अगस्त 30 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। बरमसिया आसनबनी मार्ग में भालपहाड़ी के समीप सड़क दुर्घटना में घायल रांची सेटलमेंट कार्यालय के कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 23 अगस्त को हुई थी जब मारुति से संजय माल (44) बरमसिया होते हुए रानेश्वर पाटजोर स्थित अपने घर जा रहा था कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में जा रही अज्ञात वाहन द्वारा तीखा मोड़ के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह मारुति से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटनास्थल से घायल को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल अस्पताल भेजा। जिसके बाद दुमका से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। यह भी पढ़ें- बरमसिया-आसनबनी मार्ग पर सड़क हादसे में घायल सेटलमेंट कर्मी की मौत रांची में इलाज के दौरान शुक्रवार को अस्पताल मे निधन हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.