सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत
कोडरमा, मई 29 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत समाहरणालय के समीप गुरुवार की रात पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक भंडरवा, झुमरी तिलैया निवासी 24 वर्षीय तबरेज अंसारी एवं 25 वर्षीय मंसूर अंसारी पिता महफूज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था। इसी दौरान इलाज के क्रम में तबरेज अंसरी की मौत हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। वाहन चालक बागीटांड़ के समीप गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, एक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.