नई दिल्ली, जनवरी 9 -- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही देशभर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए नकद-रहित उपचार योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह योजना किसी भी श्रेणी की सड़क पर मोटर वाहन के उपयोग से होने वाली सभी सड़क दुर्घटनाओं पर लागू होगी। जानते हैं इस योजना के बारे में।क्या है योजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले किसी भी व्यक्ति को देशभर के चुनिंदा अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा। इस योजना के तहत, दुर्घटना होने के 7 दिनों के अंदर घायल व्यक्ति 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने का हकदार होगा।आयुष्मान से होगी अलग सरकार ने कहा है कि AB-PMJAY यानी आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के दायरे में नहीं आती है।...