पिथौरागढ़, जनवरी 22 -- पिथौरागढ़। जनपद पुलिस 36वां सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को जागरूक कर रही है। थानाध्यक्ष डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने जीआईसी मैदान डीडीहाट में स्टॉल लगाकर लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने आमजन को गुड समैरिटन योजना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आमजन से सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की निसंकोच सहायता करने को कहा। जिससे घायलों को समय रहते इलाज मिल पाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...