रुडकी, मार्च 14 -- लक्सर, संवाददाता। अपनी रिश्तेदारी से गांव लौट रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के मजलिसपुर तौफिर गांव निवासी नीतू पुत्र गोपीचंद शुक्रवार को लक्सर क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। शुक्रवार देररात वह अपने गांव वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह गोवर्धनपुर के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। खानपुर थाने के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.