सड़क दुर्घटना में गोला के युवक की रांची में मौत
लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी निवासी 19 वर्षीय युवक की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बिलहरी निवासी प्रभाचंद का 19 वर्षीय पुत्र प्रियांशु मिश्रा ट्रक पर बतौर सहायक कार्य करता था। वह 8 मार्च को गोला से ट्रक पर रांची के लिए गया था। इसी दौरान रांची के पास जिला खूंटी में ट्रक खाईं में पलट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई सत्यम मिश्रा ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.