रामगढ़, मार्च 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के बरियातु पंचायत के बड़की कोईया निवासी किशोर मुंडा 34 वर्ष पिता कन्हाई मुंडा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार देर शाम को रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर रजरप्पा थाने की लारी पुल के समीप हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम को जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि किशोर मुंडा अपनी बाइक से रामगढ़ से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक गोला रेलवे फाटक के पास एक होटल चलाता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके निधन से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके न...