सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार दास से मिली उपायुक्त
सिमडेगा, सितम्बर 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार दास का हाल जानने डीसी कंचन सिंह शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू पहुंचीं। डीसी ने मेडिकल सेंटर के चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम से मुलाकात कर प्रेम कुमार दास की स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर एवं समुचित इलाज उपलब्ध कराने तथा उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रखने का निर्देश दिया। डीसी ने चिकित्सकों से प्रेम कुमार दास के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखने और उनकी स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने प्रेम कुमार दास के परिजनों से भी मुलाकात की तथा दुख की इस घड़ी में उनका हौसला बढ़ाते हुए धैर्य बनाए रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- Simdega News: घायल प्रेम कुमार के इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.