सिमडेगा, मार्च 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के केरसई के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल सुशील कुमारा राय का इलाज के क्रम में निधन हो गया। बताया गया कि होली के दिन वे करंगागुडी मंदिर में पूजा के लिए कार से जा रहे थे। इसी क्रम में बासेन के समीप विपरित दिशा से आ रही एक कार से सीधी टक्कर हो गइ्र। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सिमडेगा लाया गया जहां प्राथिमक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया था। रास्ते में ही उनका निधन हो गया। इधर सूचना के आलोक में पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...