समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के चकसाहो बांध के समीप निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। युवक की पहचान चकसाहो निवासी मरहूम यासिफ अंसारी के पुत्र तौसीफ आलम (14) के रुप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तौसीफ चकसाहो बांध के समीप निर्माणाधीन बख्तियारपुर - ताजपुर फोर लेन सड़क पर मंगलवार की शाम टहल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। गंभीर हालत में उसे अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.