बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बीहट,निज संवाददाता। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट चांदनी चौक पर गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मालवाहक पिकअप की चपेट में आने से जख्मी हुए एक किशोर की मौत इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में हो गई। बीहट नगर परिषद के वार्ड-29 इब्राहिमपुर मुंशी टोल निवासी बलराम पासवान का 16 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार बीहट बाजार जाने के लिए बीहट चांदनी चौक के निकट एनएच-31 को पार कर रहा था। इसी बीच हाथीदह से जीरोमाइल की ओर जा रहे तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से ज़ख्मी हो गया। एफसीआई थाना पुलिस उसे लेकर इलाज के बेगूसराय ले जाने लगी तभी रस्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पर आने पर परिजनों के क्रंदन से मुहल्ले का माहौल गमगीन हो गया।...